AAP's Rajya Sabha candidate declared: Raghav can become

AAP के राजसभा कैंडिडेट घोषित : सिर्फ इतनी कम उम्र में बन सकते है राघव राज्यसभा के सदस्य

Latest Punjab

पंजाब ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सबको करारी हार देकर पंजाब में अपना बर्चस्व हासिल किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। विधानसभा सीटों के आधार पर यह तय है कि सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के सदस्य ही राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे। पंजाब से राज्यसभा की पांचों सीटों के लिए दो बार (पहले तीन सीटों और फिर दो सीटों के लिए) वोटिंग की जाएगी।

हरभजन सिंह जालंधर के रहने वाले हैं और उनके मुख्यमंत्री भगवंत मान से अच्छे संबंध हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान हरभजन सिंह के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं थी। यह चर्चाएं तब उठी जब नवजोत सिंह सिद्धू ने उनके साथ एक फोटो को ट्वीट किया। इसी दौरान पंजाब से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी ने 5 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें जालंधर के रहने वाले क्रिकेटर हरभजन सिंह, फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), पार्टी के पंजाब सह इंचार्ज राघव चड्‌ढा, संजीव अरोड़ा और दिल्ली IIT के प्रोफेसर डॉ. संदीप पाठक का नाम शामिल है। जबकि आप की इस लिस्ट में कुक नामों ने सबको चौंका दिया है। वहीं लिस्ट में शामिल दो नामों ने सभी को चौंका दिया है। आप ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल और कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव अरोड़ा के नाम का भी एलान किया है। मित्तल और अरोड़ा का नाम अभी तक कहीं चर्चा में नहीं था।
देश के सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य होंगे :
33 साल के राघव चड्ढा का राज्यसभा मेंबर बनना तय ही है। अगर ऐसा होता है तो वे देश के सबसे कम उम्र के राज्यसभा मेंबर होंगे। उधर, पाठक को दिल्ली में 2020 और फिर पंजाब में 2022 के चुनाव में पर्दे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभाने का इनाम दिया गया है। अरविंद केजरीवाल ने भी संदीप पाठक के काम की तारीफ की थी।
पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के मुख्य प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा है कि पंजाब ने उन पर भरोसा किया है। पंजाब के लोगों द्वारा किए गए विश्वास पर उन्हें खरा उतरना है। उन्होंने पंजाब में आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा का नाम राज्यसभा के लिए प्रस्तावित किए जाने की चर्चा के बाद यह बयान दिया है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक किसी भी उम्मीदवार के नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *