
एक कार 5 सेकंड और पटली 7 बार : मौत का खौफनाक मंज़र
धार ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : कहते है अपने वाहनों को नियंत्रण में ही चलना चाहिए। इतनी भी तेज गति से न चलाये की बाद में काबू पाना मुश्किल हो जाये। ऐसा ही धार में एक दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट पास लगे कैमरे में उस वक़्त कैद हो गया जब एक बोलेरो बहुत तेज़ गति से आ रही थी और सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार के ऊपर चढ़ गयी। एक्सीडेंट का मंज़र इतना भयानक था कि बोलेरो 5,सेकंड में 7, बार पलटी खा गयी। जिसकी वजह से बीच बैठे लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, चार लोग घायल हैं। घायलों को भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग रविवार सुबह करीब 9 बजे काम के सिलसिले में धार के सुसारी गांव से मनावर जा रहे थे। इस बीच, अंबाड़ा के पेट्रोल पंप के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। बाइक सवार 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर बोलेरो में बैठे 2 लोग गाड़ी पलटने की वजह से दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से घायलों को कुक्षी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर्स ने जितेंद्र को बड़वानी रेफर कर दिया। कुक्षी TI दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम अंतिम (25) और प्रेम सिंह (17) हैं, वहीं इंदर सिंह और जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा और दो अन्य लोग भी घायल हैं। जिसमें बाइक चालक तरुण (24) और सरदार (40) शामिल हैं।