70-year-old Congress leader married a 32-

70 साल के बुजुर्ग कांग्रेसी नेता ने की 32 साल की महिला से शादी :कांग्रेस को मिलने लगी बधाईयां

Latest Punjab

बरनाला ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : ये बात तो हम अक्सर सुनते है कि प्यार अँधा होता है और इश्क पर किसी का ज़ोर नहीं चलता।अब तो आये दिन ऐसे मामले भी देखने को मिलते रहते है। जी हाँ इसमें हैरान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के हल्का भदाैड़ में सामने आया है। यहां की विधानसभा हलका भदौड़ (आरक्षित) सीट से 1992 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में फिर से शादी रचा ली। निम्मा ने 6 मार्च को लुधियाना की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई है। निम्मा को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कुछ समय पहले कांग्रेस में लेकर आए थे। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के हलके भदौड़ में कांग्रेस को नतीजों से पहले बधाईयां मिल रही हैं। वजह है बुजुर्ग कांग्रेस नेता निर्मल सिंह निम्मा की शादी। सोशल मीडिया पर निम्मा की शादी की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में वह मुड्डा आपणे विआह च नच्चदा फिरे गीने पर पत्नी और रिश्तेदारों के साथ नाच रहे हैं। निम्मा के मुकाबले उनकी पत्नी उम्र में काफी छोटी हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले जैसे ही शादी सोशल मीडिया पर वायरल हुई निम्मा की शादी की इंटरनेट मीडिया पर खासी चर्चा हाे रही है।, लाेग कांग्रेस काे बधाइयां देने लगे हैं।
एक साल पहले बेटी की हुई थी शादी:
निम्मा इस बार विधानसभा चुनाव में हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट की मांग कर रहे थे। परंतु कांग्रेस ने चमकौर साहिब के अलावा मुख्यमंत्री चन्नी को भदौड़ से भी चुनाव मैदान में उतार दिया। इसके बाद निर्मल सिंह निम्मा चुनाव के दौरान उनके साथ डटे रहे। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा की पत्नी का डेढ़ वर्ष पहले देहांत हो गया था, जबकि उनकी बेटी भी है जिसकी अब शादी हो चुकी है।

कांग्रेस छोड़ कैप्टन संग गए, चन्नी संग वापस लौटे :
पिछले दिनों वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हुए थे। मगर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भदौड़ से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद तपा रैली में कांग्रेस ज्वाईन कर ली थी। पिछले दिनों उनकी पत्नी का निधन हो गया था। वायरल वीडियो दो दिन पुरानी है। उनकी शादी दो दिन पहले हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *