
चीनी चन्दरयान “चांग ई 5” -चाँद की सतह से नमूने लेकर धरती पर लौटा
जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़): चट्टानों और सतहो के नमूने लेकर चीनी चन्दर यान धरती पर वापिस लौट आया है। सरकारी मीडिया ने बताया की ” चांग ई 5″ इनर मंगोलिया क्षेत्र के सिजीवांग जिले में बुधवार को उतरा था।
कैप्सूल इस से पहले अपने ऑर्बिटल मॉड्युल से अलग हुआ और तेज़ गति से पृथ्वी के वातावरण में शामिल हुआ। “चांग ई 5″ के चार में से दो मॉड्युल एक दिसम्बर को चन्द्रमा की सतह पर पहुंचे थे। सतह से खुदाई कर के 2 kg नमूने हासिल किये। इन नमूनों को स्टील के डिब्बों में रखा गया और वापिस आने वाले मॉड्युल में स्थानांतरित किया गया चाँद की सतह पर पहुंचने वाला ” चांग ई 5″ चीन का तीसरा यान है।