
आज का राशिफल ,जानिए किसका कैसा रहेगा अप्रैल महीने का पहला दिन
मेष :
घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी। काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी कार्य कुशलता और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे।अत्यधिक व्यस्तता की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखेगा।
वृष :
समय भावुकता की बजाय व्यवहारिक सोच रखने का है। आप पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। किसी संबंधी के यहां उत्सव आदि में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। अन्यथा कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान से संबंधित परेशानी में उसका सहयोग करना तथा मनोबल बढ़ाकर रखना आपका दायित्व है।
मिथुन :
परिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आपके सकारात्मक तथा उदारवादी दृष्टिकोण द्वारा रिश्तेदारों तथा घर परिवार में भी संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे। परंतु कुछ व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से भाइयों के साथ संबंध खराब होने की भी स्थिति बन रही है। दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है।
कर्क :
कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है, इसलिए अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। आपकी उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे।ग्रह स्थिति आपके पक्ष में हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिलेगा। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरूरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी कुछ विचार विमर्श होगा।
सिंह :
आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को महत्व देंगे। और घर परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात बहुत ही उत्तम रहेगी। किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से अपने आप को दूर रखें, अन्यथा आपकी मानहानि भी हो सकती हैं।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
कन्या :
ग्रह गोचर पूर्णतः आपके पक्ष में है। समय का भरपूर सदुपयोग करें। बच्चों की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। आपके किसी व्यवहार की वजह से घर में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। अगर वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर विचार करने की जरूरत है।
तुला :
आप अपने काम के प्रति अनूठी होशियारी का प्रदर्शन करेंगे। स्त्रियां अपने घरेलू कार्यों को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है।व्यवसायिक स्थल पर चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलेगी। आपके कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी तथा लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके सुझाव को प्राथमिकता मिलेगी।
वृश्चिक :
घर में नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद आदि की खरीदारी में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। हिम्मत तथा साहस के बल पर आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से निपटा लेंगे।असंतुलित खानपान की वजह से पेट का सिस्टम बिगड़ सकता है। कुछ समय बिल्कुल ही हल्का आहार लेने का प्रयास करें।
धनु :
आज कोई बहुत बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून रहेगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें, कोई मुसीबत अचानक ही खड़ी हो सकती है। अत्यधिक इगो रखने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
मकर :
आज अधिकतर काम दिन के प्रथम पक्ष में ही पूरे करने का प्रयास करें। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेगी। कोई मनपसंद उपहार भी मिल सकता है।कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफलता पाएंगी। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस में पॉजिटिव वातावरण की वजह से कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
कुम्भ :
आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा तथा आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटने का प्रयास करें। आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए और अधिक समय मिल पाएगा। बैंक या निवेश संबंधी किसी काम में गड़बड़ होने से मन में कुछ झुंझलाहट रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से काम लें। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे जिसकी वजह से नुकसान भी हो सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें, किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है।
मीन :
आज आपको जिस खुशी की तलाश थी, वह हासिल होने वाली है। अपना आत्म विश्लेषण तथा आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है।कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता व क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करें, जल्दी ही आपके सपने साकार होने वाले हैं। कमीशन, बीमा आदि से संबंधित कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में इगो की स्थिति बन सकती है। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इसलिए समझदारी रखना जरूरी है।