
आज का राशिफल
मेष :
आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। सिर्फ उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चय होकर काम करना है। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं।
वृष :
रोज की दिनचर्या से हटकर अपने मन मुताबिक तरीके से समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा। रुका हुआ या उधार दिये हुए पैसे की वापसी आसानी से हो सकती है। आप अपनी वाकपटुता तथा कार्य क्षमता द्वारा अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।
मिथुन :
आप का रहन-सहन तथा बोलचाल का तरीका आपकी छवि में और अधिक निखार लाएगा। आज आपका अधिकतर समय धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी।
कर्क :
आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ है। उनकी योग्यता तथा क्षमता उनको अपना मुकाम हासिल करने में मदद करेगी। जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा और उसे स्वीकार करना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा।
सिंह :
राजनैतिक अथवा महत्वपूर्ण संपर्क आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण करेंगे। अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए उत्तम समय है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। तथा आपसी मेलजोल घर का वातावरण बहुत ही सुखद बनाकर रखेगा।
कन्या :
रिश्तेदारी में किसी के विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों का साथ तथा मार्गदर्शन आपको दिशा निर्धारित करने में मदद करेगा। नजदीकी दोस्तों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
तुला :
कहीं निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। सभी काम व्यवस्थित और तरीके से संपन्न होने से मन में प्रसन्नता और ताजगी बनी रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे।
वृश्चिक :
अचानक ही किसी समस्या का समाधान मिलने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हो जाएंगे। आपकी योग्यता का सम्मान होगा।
धनु :
आज का दिन अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता और क्षमता पर अधिक विश्वास रखें।
मकर :
परिवार में अनुशासित माहौल रहेगा। अब बच्चे और युवा वर्ग भी अपने अपने प्रोजेक्ट अथवा कैरियर के प्रति सजग रहेंगे। कुछ समय से चल रही किसी घरेलू परेशानी का भी आज समाधान मिलेगा।
कुम्भ :
फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर अपने रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। इससे आपकी शारीरिक और मानसिक थकान दूर होगी।
मीन :
भावुकता में आकर आपके निर्णय गलत हो सकते हैं। इसलिए दिल की अपेक्षा दिमाग से काम करें। शेयर मार्केट तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी के घर जाने का निमंत्रण भी मिलेगा।