
आज का राशिफल 5- मार्च 2021
मेष : आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको बहुत अधिक शांति और सुकून मिलेगा।किसी पारिवारिक मसले को लेकर भाई-बहनों के बीच कहासुनी हो सकती है। पति-पत्नी का आपसी सहयोग करना वातावरण को सौहार्दपूर्ण बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी।जोखिम पूर्ण कार्यों को करने से सावधाअकारण ही किसी चिंता की वजह से नींद ना आने की शिकायत रहेगी। व्यर्थ की बातों के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।रहें। गिरने अथवा वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है।
बृष :सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। विद्यार्थियों को अपनी नौकरी संबंधी किसी इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। दोस्तों और व्यर्थ के कार्यों में अपना समय नष्ट ना करें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। कुछ व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप कार्यस्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन, कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है।
मिथुन : आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर संबंधित प्लान भी बनेगा। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के समक्ष आपके विरोधी परास्त रहेंगे।कोई कोर्ट केस चल रहा है तो बहुत सूझबूझ और विवेक से काम लेने की जरूरत है। दोस्तों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखें।
कर्क :आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान मिलेगा। जिसकी वजह से बहुत अधिक राहत और तनावमुक्त महसूस करेंगे। भूमि संबंधी किसी गतिविधि में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत आ सकती है। लेकिन, इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना उचित रहेगा। ऑफिस में कोई टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। सिर्फ इस समय अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है।
सिंह : इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर सोच-विचार करके और अधिक सुधार लाने का प्रयास करें। आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी।माता-पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति के आत्म सम्मान को ठेस ना पहुंचाएं। इस समय अपनी मनोवृत्ति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से उनका आत्मबल कमजोर हो सकता है।पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
कन्या : घर के रखरखाव और नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन खासतौर पर लाभदायक है। घर की व्यवस्था को बनाकर रखने के अलावा अन्य कार्यों में भी उनका योगदान रहेगा।मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्यो में अधिक ध्यान दें। इस समय लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उससे संबंधित योजनाएं बनाने और क्रियान्वित करने का उचित समय है।दिन भर की भागदौड़ के बाद पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी व ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर में भी खुशी का वातावरण रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें और नियमित जांच भी अवश्य करवाएं।
तुला : व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रुचि संबंधी गतिविधियों के लिए समय निकाल लेंगे। वित्तीय स्थिति में कुछ सुधार आएगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गिले-शिकवे भी दूर होंगे। विद्यार्थी वर्ग पूरी मेहनत से अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखेंगे।
अपने उसूलों व सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। इस समय फिजूल के खर्चे भी सामने आ सकते हैं। मानसिक सुकून पाने के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
वृश्चक ; आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, परंतु यह फैसले सकारात्मक परिणाम ही देंगे। किसी मित्र की मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आप अपने दायित्वों को निभाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन, कोई भी सरकारी कार्य आज स्थगित रखें। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेना आपके लिए ही मुसीबत का कारण बन सकता है, इसलिए क्षमता के अनुसार ही मदद करें। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक तरीके से सफलता मिलने से सफलता मिलेगी। सहयोगियों और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
धनु : इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। प्रत्येक कार्य को सलीके और व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। आप अपने घर से संबंधित जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से अंजाम देंगे। अधिक भावुकता रखना भी आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लें। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा जाएगा। लेकिन, तनाव लेने की बजाय धैर्य बनाकर ही रखना उचित है। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। कुछ नई गतिविधियों की तरफ भी ध्यान केंद्रित होगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। शेयर्स, स्टॉक मार्केट आदि से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिलेगी।
मकर : इस समय परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल है। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। धार्मिक यात्रा संबंधी प्लान भी बन सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का भी सहयोग और आशीर्वाद आप के ऊपर बना रहेगा। ध्यान रखें कि किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। इस समय अपनी फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाकर रखना जरूरी है। युवा वर्ग अपने कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें, लापरवाही करना नुकसानदेह रहेगा।व्यवसाय में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। हालांकि आप अपनी समझदारी व काबिलियत द्वारा हर स्थिति का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आपने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं वे भी शीघ्र ही हासिल होंगे।घर और व्यवसाय में बेहतर तालमेल बिठाकर रखने से घर का माहौल सौहार्दपूर्ण तक खुशनुमा बना रहेगा।
कुंभ : कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर विश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। अचानक ही किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको कोई नई दिशा दे सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के कार्यों के लिए समय अनुकूल है।कभी-कभी अति आत्मविश्वास की वजह से आपके कार्य में व्यवधान पड़ सकते हैं और कुछ निर्णय भी गलत हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। लेकिन, कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था को नियंत्रित रखें। नौकरी पेशा लोग कार्यों को बेहतर अंजाम देंगे।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन : आज आपका मुख्य प्रयास सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने का रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। अफवाहों पर ध्यान ना दें। आप पर इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा और अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। हालांकि पारिवारिक कार्य में ध्यान ना देने से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के व्यवसाय में हिसाब-किताब करते समय पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। इस समय अपने लोन, टैक्स आदि से संबंधित पेपर्स कंप्लीट रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में उत्तम डील होने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद और सुकून दायक रहेगी। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा बनाकर रखें।