
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने की घोषणा : अभिनेता रजनीकांत सम्मानित होंगे इस अवार्ड से
साउथ (पंजाब 365 न्यूज़ ) : केंद्रीय सुचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने गुरुवार को एक अहम् घोषणा की है की दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत को फ़िल्मी दुनियां का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।
71,साल के रजनीकांत को 51th दादा साहेब फाल्के अवार्ड 3,मई को दिया जायेगा।
आपको बता दे की कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष दादा साहेब फाल्के अवार्ड पुरस्कारों का एलान देरी से हुआ है। जबकि बीते हफ्ते राष्ट्रिय पुरस्कारों की घोषणा हुई थी। आपको बता दे की दादा साहेब पुरस्कार भारतीय सिनेमा की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान है।
आपको याद हो तो रजनीकांत तमिलनाडु की राजनीति में भी कदम रखने बाले थे जबकि पिछले साल ही उनोने अपना मन बदल लिया और कहा की वो राजनीती से बाहर ही रहेंगे।
2017- का दादा साहेब फाल्के अवार्ड भूतपूर्व भाजपा नेता और अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया था
2018- इस वर्ष ये सम्मान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मिला था