Khatron Ke Khiladi 11: Before the finale, the name of the

खतरों के खिलाड़ी 11 : फिनाले से पहले विनर का नाम लीक क्या आपको भी इनके ही जितने की थी उम्मीद ?

Entertainment Latest National

खतरों के खिलाडी 11 : (पंजाब 365 न्यूज़ ) : छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो खतरों के खिलाडी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। लेकिन इस बार विनर का अनाउंसमेंट होने से पहले ही एक प्रतियोगी का नाम विनर की लिस्ट में लीक हो चूका है और लोग उनको विनर होने की बधाइयां दे हे है। आपको बता दे की शो के फिनाले में दिव्यांका त्रिपाठी को हराते हुए टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को बधाइयां दे रहे हैं।


केप टाउम में खतरनाक स्टंट्स करने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी , अर्जुन बिजलानी , राहुल वैद्य , विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद फिनाले तक पहुंच गए हैं। राहुल और वरुण के बाद विशाल शो से बाहर हो गए। आखिर में दिव्यांका और अर्जुन के बीच कड़ी टक्कर हुई। हालांकि टीवी पर अभी शो के फिनाले का एपिसोड ऑन एयर होना बाकी है, लेकिन इसी बीच इस सीजन के विनर का नाम सामने आ रहा है।


‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 केपटाउन में हुआ। शो में इस बार 6 फाइनालिस्ट बचे हैं, जिनमें फिनाले में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, सिंगर राहुल वैद्य, एक्टर अर्जुन बिजलानी, एक्टर वरुण सूद, एक्टर विशाल आदित्य सिंह और एक्ट्रेस श्वेता सिंह पहुंचे। इनमें से किसी एक के हाथ ट्रॉफी आएगी। वहीं कलर्स टीवी पर हर शनिवार और रविवार प्रसारित होने वाले इस सेलेब्रिटी शो का ग्रैंड फिनाले इस वीकेंड यानी 25-26 तारीख़ों पर आयोजित किया जा रहा है। ग्रैंड फिनाले का प्रसारण रात 9.30 बजे से होगा और रविवार को विनर का एलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *