Are Priyanka Chopra and Nick Jonas

क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हो रहे है अलग ?

Entertainment Latest National

एंटरटेनमेंट ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : प्रियंका और निक की शादी को 1 दिसंबर को तीन साल पुरे होने बाले है। लेकिन प्रियंका ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में से पति के सर नेम हटाए जाने की वजह से सुर्ख़ियों में आ गयी है। तभी से ये बाते होने लगी है कि प्रियंका अपने पति से तालक लेने बाली है। लेकिन प्रियंका की माँ ने ये सब बातों को बकवास और अफवाहे करार दिया है लेकिन इन सब बातों पर प्रियंका अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। प्रियंका ने शादी के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस किया था। अब सवाल यही है कि आखिर किस कारण से प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की बायो से अपने नाम से ‘चोपड़ा’ और ‘जोनस’ सरनेम हटाया है। अब इस मामले में फैंस को प्रियंका के रिएक्शन का इंतजार रहेगा कि आखिर उन्होंने सरनेम क्यों हटाया है।


आपको बता दे की हमारी देसी गर्ल हमेशा से ही चर्चा में बनी रहती है लेकिनहाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद से निक और उनकी शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका ने अपने नाम के साथ जोनस जोड़कर ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ कर लिया था, पर हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस हटाकर सबको हैरान कर दिया।


प्रियंका के इस कदम के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं ये कपल अलग होने वाला है, दोनों के बीच अनबन होने की वजह से प्रियंका ने ये कदम उठाया है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा या निक जोनस दोनों में से किसी की तरफ से भी इसे लेकर कोई भी प्रतिक्रया सामने नहीं आई है। लेकिन प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ज़रूर इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और तलाक की खबरों के गलत बताया है। न्यूज़ 18 से बात करते हुए मधु ने कहा, ‘ये सब बकवास है, प्लीज़ अफवाहें ना फैलाएं’। मधु के इस बयान ने ये साफ कर दिया है कि प्रियंका-निक के अलगाव की खबरों में कोी सच्चाई नहीं है,लेकिन लोगों को अब भी दाल में कुछ काला लग रहा है।’
पहले भी कर चुकी है ऐसा एक्ट्रेस :
हाल ही में दक्षिण भारत की एक्ट्रेस सामंथा ने भी अपने नाम के आगे से अक्किनेनी सरनेम हटाया था, जिसके बाद से ही उनके नागा चैतन्य से तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा था। मलाइका अरोड़ा खान ने भी अपने पति अरबाज खान से तलाक के पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से खान सरनेम हटा दिया था। ऐसे ही बी-टाउन के कई सेलेब्स हैं जिन्होंने ने रिश्तों में अलगाव से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सरनेम और फोटो हटाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *