नगरोटा सूरियां में CM-जयराम ठाकुर ने डिग्री कॉलेज का किया आज उद्घाटन ,देखिये लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो
नगरोटा सूरियां ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने काँगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां में 161.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने नगरोटा सूरियां को तहसील बनाने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने कहा भाजपा की जब से सरकार बनी है तब से काम ही काम कर रही है। तीन साल के कार्यकाल में जनता ने साथ दिया है, इसके लिए जनता का आभार है। कोविड-19 के संकट काल में भी जनता साथ रही। कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसा वक्त भी आएगा। बहुत बुरे दौर से गुजरे हैं। नरेंद्र मोदी एक आशा की किरण थी। मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही। वेंटिलेटर, मास्क व वैक्सीन भारत में बना दिए। अभी भी लोगों को बचाव के लिए सावधानी बरतनी होगी। कोरोना से बचाव एहतियात रखते हुए आगे बढ़ना जरूरी है। अपने काम काज को प्रभावित न होने दें। पिछले कुछ समय से कोरोना के मामले बढ़े हैं, यह चिंता का विषय है।
भाजपा ने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। जब भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस के मित्र कहने लगे बहुत मुश्किल है। प्रदेश चलाना इतना सरल नहीं होता। सहमत हैं प्रदेश चलाना आसान नहीं है। प्रदेश को चलाने के लिए बहुत से लोग प्रदेश के भीतर हैं। कुछ लोग अपने परिवार की ही बात करते रहते हैं। बाप बेटे की तारीफ करता है बेटा, बाप की तारीफ करता है। हमारे परिवार में कोई राजनीति में नहीं है, गरीब परिवार से उठ कर आए हैं।
बड़े बाप का बेटा ही शासन करेगा, यह बात जनता ने झुठला दी। कुछ कहते हैं कि जयराम कुछ नहीं किया। जब कुछ न करके ही कांग्रेस का यह हाल है तो कुछ करने की क्या जरूरत है। फतेहपुर उपचुनाव व नगर निगम चुनाव पर भी भाजपा जीतने का प्रयास करेगी।
शिलान्यास :
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगरोटा सूरियां में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। वहीं, 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं सहित पुलिस चौकी भवन की भी आधारशिला रखी। एक करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं। उठाऊ पेयजल योजना के लिए एक साल के भीतर पूर्ण होनी चाहिए, इसी दिन यह उद्घाटन किया जाएगा।
तहसील बंनाने की उठी मांग :
विधायक अर्जुन ठाकुर ने अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन, नगरोटा सूरियां को तहसील बनाने की मांग की। डिग्री कॉलेज के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
जयराम ठाकुर ने नगरोटा सूरियां को तहसील बनाने की घोषणा की। इसके अलावा देहरा जवाली सड़क सीआरएफ सेल्फ जाता है। उन मानकों के तहत सड़क आती है या नहीं। सीआरएफ के तहत ज्यादा पैसा उपलब्ध हो सके। धार जरोट में फ्लाईओवर की मांग की है। जितने रेलवे ओवर ब्रिज है यां अंडर ब्रिज हैं उनके समाधान के लिए केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष से बात हुई है और उन्हें इस बारे में स्वीकृति के लिए लिखेंगे। राज्य सरकार इसके लिए पैसा देगी। जो हिस्सा केंद्र का होगा वह केंद्र से मांगा जाएगा। मतलाहड़ से सोलदा, हरिजन बस्ती माता घाट से सियुहीं पंचायत व ढलाई चार सड़कों के लिए दस-दस लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत यह सड़कें बनेंगी। नगरोटा सूरियां में बाई पास की मांग भी पूरी होगी। नढोली हाई स्कूल से दस जमा दो करने की भी घोषणा की। साइंस कक्षाएं शुरू की जाएंगी। नगरोटा सूरियां अस्पताल के बिस्तरों की क्षमता 50 करने तथा पदों को भी मंजूर किया है।
उठी फ्लाईओवर की भी मांग :

लोगो में दिखा उत्साह :
cm- जयराम ठाकुर के आए की जैसे ही लोगो को बात पता चली उनका भाषण सुनने और उनको देखने के लये लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगो में काफी उत्साह देखा गया। वहीँ लोगो ने भी अपनी समस्याएं CM,के समक्ष रखी और कम जयराम ठाकुर ने भी उनको जल्द से जल्द विचार करने के लिए आश्वासन दिया। CM-जयराम ठाकुर के आते ही लोगो ने नारे लगाने शुरू कर दिए।