
शर्मनाक : दहेज़ के लोभियों ने पत्नी को सवा महीने की बच्ची के साथ छोड़ा मायके
जालंधर ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : कहते आज की पढ़ी लिखी हमारी जनरेशन बहुत आगे निकल चुकी है कोई भी अब रूढ़िवादी विचारों को नहीं मानता है लेकिन जब कभी भी हमारे सामने आज भी दहेज़ और लड़कियों को लेकर मामले सामने आते है तो पढ़ी लिखी पीढ़ी पर भी शर्म आने लग पड़ती है। जी हाँ महानगर के गांव राजेवाल में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां की सीमा ने आरोप लगाया है कि मनचाहा दहेज नहीं मिलने पर पति ने उसे उसकी सवा महीने की बेटी के साथ मायके में छोड़ दिया और फिर दूसरी लड़की से शादी रचा ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित पति, सास-ससुर और जेठ पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कर रहे थे कार की मांग :
पुलिस को दी शिकायत में सीमा ने बताया कि उसकी शादी फिरोजपुर के रहने वाले मेजर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कार की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। ससुराल वाले अक्सर इस बात को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। इसी बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उसके जन्म के सवा महीने बाद पति मेजर उसे मायके में छोड़कर वापस चला गया। जाते पति ने कहा था कि सोना और कार लेकर ही वापस आना। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके पति ने फिरोजपुर की ही रहने वाली एक लड़की से उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली है।
सास ससुर ने पति को किया बेदखल :
सीमा की शिकायत की जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसके साथ अक्सर ससुराल में मारपीट की जाती थी। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन पति मेजर सिंह, ससुर मुख्तियार सिंह, सास वीरो और जेठ अमरजीत मारपीट से बाज नहीं आए। कुछ दिन बाद पीड़िता का पति उसे ससुराल से मायके छोड़ आया और एक दूसरी लड़की से पीड़िता को बिना तलाक दिए ही शादी कर ली। इतना ही नहीं, कहीं सीमा ससुराल पक्ष की प्रॉपर्टी में हिस्सा ना मांग ले, इसलिए उसके सास और ससुर ने उसके पति को बेदखल कर दिया।