
नशें के लिए पैंसे नही दिए तो कलयुगी पुत्र नें दिन दिहाडे गला घोंट मां को मौत के घाट उतारा ,आरोपी ने कबूल किया गुनाह
जगराओं,(बेरी-दिनेश) : नशे के लिए मां की और से पैसे नही दिए जाने से खफा हुए एक बेटे नें अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।आरोपी पुत्र की और से अपनी मां की हत्या गला घोंट कर की गई।बेटे नें मां का गला घोंटने के लिए घर में पडी एक रस्सी का इस्तेमाल किया जिसें पुलिस नें जांच दौरान बरामद भी कर लिया है। गला घोटने से पहले बेरहम बेटे की और से पहले अपनी ही मां के दोनो हाथ रस्सी से पीछे की और से बांधे गए और बाद में अपनी मां का गला घोंटा गया।
घटना शुक्रवार की दुपिहर को कस्बा जगराओं के अन्र्तगत पडते थाना हठूर के नजदीकी गांव लक्खा की है।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की और से कलयुगी बेटे को गिरप्तार भी कर लिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक पांच शादीशुदा बडी बहनो का भाई आरोपी 24 वर्षीय कर्म सिंह परिवार में सबसे छोटा है। काफी समय सें नशे की लत का शिकार हो चुके कर्म सिंह की सभी बहने शादीशुदा है जबकि उसके पिता जगरुप सिंह राज मिस्त्री का काम करते है।
शुक्रवार को मां 49 वर्षीय परमजीत कौर के साथ आरोपी बेटा कर्म सिंह घर में अकेला ही था। नशे की तोड लगने के चलते गुस्साए कर्म सिंह की और से मां परमजीत कौर से पैसो की मांग की गई तो मां नें साफ मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए कर्म सिंह के सिर पर नशे का ऐसा भूत चढा कि मां बेटे के पवित्र रिशते को दरकिनार करते हुए उसनें पहले तो अपने मां के दोनो हाथ पीछे की और से बांधे और बाद मे तुंरत ही उसका गला घोंट कत्ल कर दिया। आरोपी के मुताबिक मां हाथ बांधे जाने के बाद बार बार उससें अपनी जान की भीख मांगती रही और पैसे ना होने के चलते पिता के आने पर पैसे देने की बाते भी कहती रही पंरतु नशे की तोड में कर्म सिंह नें अपनी मां की फरियाद को दरकिनार करते हुए उस समय तक उसका गला घोंटे रखा जब तक कि उसकी सांसे बंद नही हो गई।
कत्ल के बाद पुलिस आने तक घर में ही रहा आरोपी–
मां के कत्ल के बाद आरोपी कर्म सिंह घर से फरार नही हुआ बल्कि घर में ही एक कोने में जाकर बैठ गया। पडौसीयो,गांव व परिवार के लोगो की और से पुलिस को दी गई सूचना के बाद मौके पर एसपीडी बलविन्द्र सिंह,डीएसपी रायकोट सुखनाज सिंह थाना हठूर की एसएचओ अर्शप्रीत कौर अपनी अपनी पुलिस पार्टी संग मौके पर पहुंची और जांच शुरु करने से पहले ही आरोपी बेटे कर्म सिंह को गिरप्तार किया गया। देर शाम तक पुलिस नेें थाना हठूर में कत्ल का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी थी जबकि आरोपी बेटे कर्म सिंह की और से अपना जुर्म भी कबूल कर लिया गया है।