
लालची ससुराल : मायके वालों से 20 लाख नहीं मिले तो लड़की को बदनाम करने की दी धमकियां
जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़ ) : कहते है शादी वो खूबसूरत बंधन है जिसको हर किसी के बस की बात नह होती निभाना। कुछ लोग अपने इस सबंध को बहुत बखूबी निभाते हैं और कुछ लोगो के लिए शादी सिर्फ दहेज़ और लड़की के परिवार वालों से पैसे ऐंठने तक ही सीमित होता है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। जिन लोगों की बेटियां ससुराल में प्रताड़ित की जाती है उन माँ बाप के कलेजे पर क्या बीतती है वो लड़के वाले क्या जाने। ऐसा ही पैसे मांगने का मामला जालंधर से सामने आया है यहां बेटी को ससुरल वालों ने दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया और घर से भी निकाल दिया। आइये बताते है पूरा मामला :
गुड़गांव में हुई थी शादी :
जालंधर की लड़की की गुड़गांव में नौकरी के दौरान बंगाली मूल के लड़के से मुलाकात हुई। इसके बाद परिवार की रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली। हालांकि पति व सास मिलकर 20 लाख रुपए का दहेज मांगने लगे। जब मांग पूरी न हुई तो पति ने पत्नी के स्टारमेकर एप पर सिंगिंग के वक्त को-सिंगर के साथ वीडियो डाउनलोड कर लिए। जिन्हें वह रिश्तेदारों को भेजकर इल्जाम लगाने लगा। यही नहीं, वॉट्सऐप पर उसकी गलत वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लड़की जालंधर की रहने वाली थी :
जालंधर की रहने वाली योगिता ने बताया कि वह गुड़गांव प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। जहां उसकी मुलाकात बिष्णु गार्डन नई दिल्ली के शांतनु घोष से हुई। परिवार की रजामंदी ने दोनों की गुड़गांव में शादी हो गई। शादी में 200 बाराती आए, जिन पर 5 लाख खर्च किए। इसके लिए वहां अलग से कोठी भी ली। दहेज में काफी सामान दिया। जब वो ससुराल पहुंची तो पति शांतनु घोष ने कहा कि उनके यहां रिवाज है कि सारे गहने सास को देते हैं। इसलिए उसका स्त्री धन भी सास शांता घोष को दे दिया।
दूसरी बार गर्भवती होने पर बनाया भ्रूण जांच का दवाब :
युवती का आरोप है कि उसके पति ने उसका एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिया। वह उसकी पूरी सैलरी खुद पर ही खर्च करता था। शादी के कुछ दिनों बाद जब उसने एक बेटी को जन्म दिया तो उसके ससुराल वाले खुश नहीं हुए। दोबारा गर्भवती होने पर उस पर भ्रूण जांच का दबाव बनाने लगे। उसने जब जांच से इनकार किया तो नाराज सास और पति ने उसे मायके भेज दिया। मायके से लौटकर जब वह ससुराल पहुंची तो पति और सास ने उसके साथ मारपीट की।
युवती ने कहा कि उसने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई ना होने पर वह जालंधर लौट आई। उसकी शिकायत की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपित सास और पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।
पति ने दी ब्लैकमेल करने की धमकी :
योगिता ने कहा कि वह शौकिया तौर पर स्टारमेकर एप पर सिंगिंग करती थी। पति ने उसे परेशान करने के लिए को-सिंगर के साथ उसकी वीडियो डाउनलोड कर रिश्तेदारों को भेजनी शुरू कर दी। वह झूठे इल्जाम लगाकर उसे बदनाम करने लगा। वॉट्सऐप पर भी उसे धमकाया कि उसके पास कुछ वीडियो हैं, जिसे वो वायरल कर देगा। जिस बारे में उसने पुलिस को रिकॉर्ड भी सौंपा। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर यह कार्रवाई की है।