
Breaking news : जिलेटिन स्टिक ब्लास्ट से कर्नाटक में भीषण हादसा ,CM ने दिए जांच के आदेश
कर्नाटक (पंजाब 365 न्यूज़ ) : कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर ज़िले में मंगलवार यानी की आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर जिलेटिन स्टिक में ब्लास्ट होने के कारण कम से कम 6,लोगों की मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार यहाँ कुछ लोगो ने गैर कानूनी ढंग से जिलेटिन स्टिक रखे थे। जब उनको पुलिस की रेड के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने इसे जल्दी जल्दी से नष्ट करने की कोशिश की। इसी कोशिश के दौरान जिलेटिन में धमाका हो गया और इस हादसे में 6, लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं।
CM बीएस येदयुरप्पा ने इस मामले की जाँच के आदेश दिए है ।
PM,नरेदर मोदी ने हादसे पर दुःख जताया है , और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद है ,और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। पुलिस की जानकारी के अनुसार यहाँ गैर कानूनी तरीके से जिलेटिन के स्टिक रखे हुए थे।