
BIG NEWS : सुरक्षाबलों के सामने दो आतंकियों ने किया पुलवामा में आत्मसमर्पण
J&K NEWS (पंजाब 365 न्यूज़) : ऑपरेशन आल आउट के तहत घटी में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी। दोनों तरफ से भरी फायरिंग की गयी थी।।लेकिन जवानों की फायरिंग का सामना नहीं कर सके और आतंकियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। लहलहार में सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुए है। उन दोनों आतंकियों के बीच अन्कॉउंटर रात 8- बजे से चल रहा था। काफी घंटों की मुठभेड़ के बाद दोनों आतंकियों ने सेना के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलवामा के लेलहर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद दोनों आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
झड़प में एक आतंकवादी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है की , आतंकवादियों ने दो AK -47 राइफलों के साथ आत्मसमर्पण किया।
अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार रात जिले के काकापोरा इलाके में लेलहार में घेरा डाला और तलाशी अभियान शुरू किया था।
जानकारी में बताया गया की आतंकवादियों के छिपे होने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
अधिकारियों ने कहा कि एक रात रुकने के बाद दोनों आतंकवादियों ने अपने AK47-राइफल के साथ सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।