
गजब की चोरी ,एक ऐसी चोरी ,जिसमे चोरी के लिए खरीदा खुद इतने लाख का मकान , जानने के लिए पढ़े खबर
राजस्थान (पंजाब 365 न्यूज़ ) : क्या आपने कभी सुना है की खुद चोरों ने चोरी करने के लिए पहले अपने ही पैसे से खरीदा होगा घर उस घर के जरिये दूसरे घर में चोरी की होगी। जी हाँ ये सच्च है ऐसा ही एक मामला राजस्थान मके रायपुर में देखने को मिला है। यह एक डॉक्टर दम्पति के घर ऐसी घटना को चोरो ने अंजाम दिया है।
आपको बता दे की राजस्थान की राजधानी रायपुर में वैशाली नगर थाना इलाके में ऐसी एक चोरी की घटना पर fir, दायर हुई है। चोरों ने 20,फ़ीट लम्बी सुरंग बनाकर हेयर ट्रांसप्लाँट विशेषज्ञ डॉ सुनीता सोनी के घर में इस घटना को अंजाम दिया है। चोरो ने सुनीता के घर के बेसमेंट में रखी करोड़ो की चाँदी पर हाथ साफ कर लिया है।
आपको बता दे की चोर इतने शातिर थे की चोरो ने सबसे फे डॉ सुनीता के घर के पीछे ही एक 90, लाख का घर खरीदा। फिर इस मकान के कमरे को खोदकर डॉ सुनीता के बेसमेंट तक एक सुरंग बनाई फिर वहां रखी बक्सों में चाँदी लेकर फरार हो गए
डॉ सुनीता को ही इस बात की जानकारी तब लगी जब दो दिन पहले सोनी ने देखा की बेसमेंट से बक्से गायब है इसके बाद उन्होंने कल यानि शुक्रवार को पुलिस में शिकयत दर्ज करवाई।
जब पोइस ने छानबीन शुरू की तो पुलिस ने पाया की सुनीता सोनी के बेसमेंट से लेकर उसके घर के पीछे वाले मकान तक एक सुरंग खोदी गयी है। जिस से पूरा मामला साफ़ हो गया। डॉ दम्पति ने बताया की 3, महीने पहले उन्होंने तीन बक्सों में चंडी भरकर जमीन में गाड़ दिया था और ऊपर से पक्का भी कर दिया था। लेकिन पता नहीं चोरों को इसकी जानकारी कैसे मिल गयी। जब चोरों को इस बात की भनक लगी तो सबसे पहले उन्होंने डॉ सोनी के मकान के पीछे ही एक मकान खरीदा और घटना को अंजाम देने के लिए सुरंग बना डाली।
चोर इतने शातिर थे की चाँदी के बक्से निकाल कर जाने के बाद फिर से फर्श को पक्का कर गए थे ताकि किसी को भनक भी न लगे।
चाँदी 400 KG बताई जा रही है , लेकिन सुनीता सोनी अभी बीएस यही FIR, दर्ज़ क कराई है की जेबर गायब हुए हैं। बक्सों में कितनी चंडी थी कहाँ से आयी इसका अभी उसने कोई भी जिक्र नहीं किया है।
पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। चोरो की तलाश की जा रही है। दरसल जो मकान पहले 90, लाख में बिका है वो बीते दिनों 4, जनवरी को ही बिका है। अब शक इस बात है की ये मकान चोरी के उदेश्य से ही खरीदा गया था।
ACP, रायसिंह बेनीबाल ने बताया की इस गिरोह में 2, या तीन से अधिक लोगों के होने की आशंका है । डॉक्टर् के करीबी लोग भी इसमें शामिल हो सकते है। क्योकि करीबी लोगों को अचे से पता होगा की घर के बेसमेंट में चंडी के बक्से है।
वहीँ इस पुरे मामले में पुलिस ने संदिग्ध लोगो को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है की वो जल्द ही इस पुरे मामले को सुलझा लेगी।