
जालंधर में फोकल पॉइंट में महिला वर्कर पर फेंका तेज़ाब हालत नाज़ुक
जालंधर ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : जालंधर के फोकल पॉइंट इ सुबह सुबह एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक दिव्यांग महिला पर सिर से पाँव तक तेज़ाब डाल दिया गया इस खौफनाक घटना में उसका चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। बुरी तरह झुलसी हालत में महिला काे जालंधर के सिविल अस्पताल में कराया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आराेपित ने महिला पर तेजाब क्याें फेंका। पुलिस घटना के कारणाें की जांच में जुटी है।
इस दाैरान मौके से भागने की कोशिश कर रहे आरोपित युवक को लोगों ने पकड़कर पहले उसकी जमकर धुनाई की और बाद में थाना आठ की पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित श्रमिक ने सुबह 9:00 बजे दिव्यांग वर्कर के ऊपर मामूली विवाद के बाद तेजाब फेंका है। खौफनाक घटना में महिला का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। लोगों ने युवक को पीटकर किया पुलिस के हवाले किया है। फिलहाल, गंभीर महिला के बयान नहीं हो सके हैं। पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। शहर में हुई इस वारदात से फैक्ट्री वर्कराें में दहशत का माहाैल है।
आपको बता दे की जालंधर में फैक्ट्री में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने साथ काम करने वाली महिला पर तेजाब फेंक दिया। दोनों फोकल प्वाइंट स्थित नट-बोल्ट फैक्ट्री में साथ काम करते हैं। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तेजाब फेंकने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।
महिला की पहचान राजरानी (47) निवासी गली नंबर 2, संजय गांधी नगर हुई है। महिला की बहू मनीशा ने बताया कि उक्त व्यक्ति करीब 5 सालों से सास का परिचित है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था और साथ बैठकर खाते-पीते भी थे। फैक्ट्री में सोमवार राज रानी की सोहन लाल नाम के साथ में काम करने वाले व्यक्ति से मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी सोहन लाल ने महिला के मुंह पर तेजाब फेंक दिया।