
50 हज़ार का इनामी , दिल्ली हिंसा का एक और आरोपी इकवाल सिंह गिरफ्तार
नई दिल्ली (पंजाब 365 न्यूज़ ) : केंद्र सरकार द्वारा पास किये गए तीन कृषि कानूनों के विरोध कर रहे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हिंसा के आरोपी इकवाल सिंह को आज दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।किसानों ने गणतंत्र दिवस के ओके पर ट्रैक्टर रैली निकालने को कहा था। और दिल्ली पुलिस के साथ एग्रीमेंट के बाद ट्रैक्टर रैली की मंज़ूरी भी मिल गयी थी। लेकिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान ,रैली वालों का कुछ हिस्सा गलत रूट पर चला गया और फिर लाल किले पर लोगों की भीड़ ने एक धार्मिक ध्वज फहरा दिया।
जिससे वहां जैम कर हिंसा हुई।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया था कि इस घटना के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू के अलावा सुरजीत उर्फ दीपू (26), सतवीर सिंह उर्फ सचिन (32), संदीप सिंह (30), देवेंद्र सिंह (35) और रवि कुमार (24) को गिरफ्तार किया जा चुका है।
लाल किले पर एक धार्मिक ध्वज फहराए जाने के मेल में कल ही दीप सिद्धू को अरेस्ट किया गया था और उसके पकड़े जाने के बाद और एक आरोपी इकवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी दी है की इकवाल सिंह को स्पेसला सेल ने मगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। आपको बता दे की इकवाल की गिरफ्तारी पर 50- हज़ार का इनाम रखा गया था।