Omicron's shadow in Chandigarh:

चंडीगढ़ में ओमीक्रॉन का छाया साया : दक्षिण अफ्रीका से आया शख्स निकला पोस्टिव

Corona Update Latest Punjab

चंडीगढ़ ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : यहां ओमीक्रॉन के आने से पुरे विश्व में चिंता का विषय बना हुआ है वहीँ ओमीक्रॉन का एक केस चंडीगढ़ में मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है। आपको बता दे की साउथ अफ्रीका से लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो गया। उसके साथ पत्नी और मेड की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि उनमें साउथ अफ्रीका के ओमिक्रॉन वैरिएंट है या नहीं। यह ओमिक्रॉन है या डेल्टा वैरिएंट, इसके लिए चंडीगढ़ सेहत विभाग जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल दिल्ली भेज रहा है।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने कहा कि जो शख्स कोविड पॉजिटिव पाया गया है, वो हाई रिस्क एरिया दक्षिण अफ्रीका से लौटा है। जहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले सबसे ज्यादा हैं। ऐसे में इस शख्स के कोविड सैंपल नए वेरिएंट की जांच के लिए दिल्ली, पुणे और पीजीआइ चंडीगढ़ में माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजे जाएंगे।
इंडिया आने पर निगेटिव थी रिपोर्ट
चंडीगढ़ के सेक्टर 36 के रहने वाले 39 वर्षीय व्यक्ति 21 नवंबर को साउथ अफ्रीका से लौटे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका RT-PCR टेस्ट हुआ था। इसमें रिपोर्ट निगेटिव आने पर चंडीगढ़ भेज दिया गया। यहां उन्हें 7 दिन के लिए होम क्वारैंटाइन किया गया था। 8वें दिन उनका फिर RT-PCR टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव आ गया।

इसका पता चलते ही उन्हें GMCH में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद परिवार के टेस्ट भी लिए गए तो पत्नी और मेड पॉजिटिव मिले। उन्हें भी इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अब विदेश से आने वाले अब हर शख्स का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। खासकर हाई रिस्क एरिया यानी कोरोना के नए वैरिएंट ने जिन देश में दस्तक दी है, वहां से चंडीगढ़ आने वाले हर शख्स को आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। हाई रिस्क एरिया में दक्षिण अफ्रीका, ब्राजिल, बंगलादेश, बॉट्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को शामिल किया गया है। इन देश से आने वाले शख्स का एयरपोर्ट पर ही आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। इसके बाद सात दिन का क्वारंटाइन पीरियड लागू किया जा रहा है। विदेश से आने वाले हर शख्स को अलग-अलग कैटेगिरी में बांटा गया है, जो शख्स हाई रिस्क एरिया यानी कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दी है। उन एरिया से आने वाले हर शख्स की पूरी निगरानी रखी जाएगी। जो शख्स अन्य देश से आ रहे हैं, उन पर रूटीन कोविड प्रोटोकॉल लागू होगा। जो शख्स ऐसी जगहों से आ रहे हैं, जहां कोरोना का असर न के बराबर है, उनके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तय की गई गाइडलाइंस को लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *